रावतसर: नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक के खिलाफ रावतसर थाने में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस थाना क्षेत्र में नाबालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रविवार को एक परिवादी ने सुल्तान गोस्वामी पर मामला दर्ज करवाया। युवक पर नाबालिका को बहला फुसलाकर कर भाग ले जाने व दुष्कर्म का आरोप लगा है। रावतसर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।