रावतसर: रावतसर में बढ़ते नशे के खिलाफ नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन व लगाया धरना।
रावतसर में बढ़ते नशे को लेकर नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया व धरना लगाया है। नागरिकों सोमवार को उपखंड कार्यालय रावतसर के समक्ष धरना लगाकर विरोध प्रदर्शन किया है। पुलिस पर नशा बेचने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। आंदोलन के पक्ष में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी जन आंदोलन में शामिल हुए है।