Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sdm
hardoiexpressindia
पानी के बीच बाँस के खंभों पर हैरतअंगेज़ करतब! सोशल मीडिया पर छाया हवा में कलाबाज़ियों का यह वीडियो
Hardoi, Hardoi
| Aug 23, 2026
MORE NEWS
बुखार हुआ है आपको, मैं दवाई देती हूँ" - बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान महिला डीएम का मानवीय रूप वायरल
Hardoi, Hardoi | Aug 23, 2026
फर्जी ट्रैप के डर में कैसे करें निष्पक्ष काम?' लेखपालों का सरकार से सवाल शाहजहांपुर। अयोध्या के सोहावल तहसील में लेखपाल के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर प्रदेशभर में लेखपाल हड़ताल पर रहे। शाहजहांपुर की सदर तहसील में भी जिले भर के लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की और सोहावल प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। लेखपालों का कहना है कि भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन निजी रंजिश, झूठी शिकायत या दुर्भावनापूर्ण ट्रैप के जरिए किसी निर्दोष कर्मचारी को फंसाया जाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। लेखपालों ने कहा कि राजस्व मामलों में अक्सर दो पक्ष होते हैं। नियम के अनुसार किसी एक पक्ष के पक्ष में कार्रवाई होने पर दूसरा पक्ष नाराज होकर शिकायत या कर्मचारी को फंसाने का प्रयास कर सकता है। ऐसे माहौल में यदि हर समय फर्जी ट्रैप का डर बना रहेगा तो लेखपाल निष्पक्ष होकर काम कैसे करेंगे? संघ ने मुख्यमंत्री से सोहावल प्रकरण की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच, शिकायत की सत्यता और शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि की जांच के बाद ही ट्रैप कार्रवाई करने तथा भ्रष्टाचार निवारण संगठन और विजिलेंस टीम के लिए स्पष्ट SOP जारी करने की मांग की। लेखपालों ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
Hardoi, Hardoi | Aug 23, 2026
सपा नेता रामज्ञान ने 20 रूपये में दी चीनी, उमड़ी लोगों की भीड़
Hardoi, Hardoi | Aug 22, 2026
सीतापुर में बच्चों ने किया ज़बरदस्त विरोध, DM ने लिया बड़ा एक्शन - अब स्कूलों में लगेगी 'मन की बात' पेटिका सीतापुर | स्कूल ठीक करो अभियान | City News 24 LIVE City News 24 LIVE के "स्कूल ठीक करो अभियान" का बड़ा असर सीतापुर में देखने को मिला है। यहाँ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने स्कूल की बदहाली, गंदे शौचालय और मिड डे मील की शिकायत को लेकर ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। बच्चों के विरोध की खबर City News 24 Live पर चलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। DM का बड़ा फैसला: जिलाधिकारी महोदय ने कहा है कि - 1. अब जिले के हर सरकारी स्कूल में बच्चों के लिए 'मन की बात' पेटिका लगाई जाएगी, जिसमें बच्चे अपनी समस्या बेझिझक लिख सकेंगे। 2. हर स्कूल की दीवार पर CUG नंबर और अधिकारियों के नंबर लिखे जाएंगे ताकि बच्चे सीधे शिकायत कर सकें। यह हमारे स्कूल ठीक करो अभियान की बहुत बड़ी जीत है। यह साबित करता है कि जब बच्चे बोलेंगे तो सिस्टम को सुनना पड़ेगा। आपके जिले में भी स्कूल में ऐसी ही समस्या है तो हमें वीडियो भेजें - 8318890148 रिपोर्ट - पत्रकार रितेश पासी, City News 24 LIVE #SchoolThikKaroAbhiyan #SitapurNews #SitapurDM #ManKiBaatPetika #CUGNumber #SarkariSchool #UPNews #CityNews24LIVE #RiteshPasi #Hardoi #Lucknow #BahujanSamajKiBulandAwaz
Hardoi, Hardoi | Aug 22, 2026
🚨 मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी के गंभीर आरोप! मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी ने कथित मारपीट और थर्ड डिग्री के मामले में अपनी पूरी कहानी सामने रखी है। भाटी ने तत्कालीन SSP अविनाश पांडेय और पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाटी का आरोप है कि 19 अगस्त को वह अपने साथी मोहित जाटव के साथ SSP कार्यालय पहुंचे थे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा और उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें SOG कार्यालय ले जाने और वहां भी प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया है। भाटी ने आंख समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट लगने का दावा किया है। वहीं, पुलिस ने इन आरोपों से अलग पक्ष रखते हुए दावा किया है कि दोनों को चोटें स्कूटी फिसलने से आई थीं। मामले की जांच सहारनपुर रेंज के DIG अभिषेक सिंह को सौंपी गई है। अब बड़ा सवाल है—दिग्विजय भाटी के आरोपों में कितनी सच्चाई है और जांच में क्या सामने आता है? 🎥 देखिए दिग्विजय भाटी ने उस दिन की पूरी घटना के बारे में क्या बताया। #MeerutNews #DigvijayBhati #MeerutPolice #KisanLeader #BreakingNews #AvinashPandey #MeerutNewsUpdate
Hardoi, Hardoi | Aug 22, 2026
वृद्ध पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, आरोपी सांड की टक्कर से घायल
Hardoi, Hardoi | Aug 22, 2026
हत्याहरण तीर्थ के निरीक्षण में सामने आईं अव्यवस्थाएं, बैठक स्थल पर नहीं पहुंचे अधिकारी . #हरदोई: हत्याहरण तीर्थ स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने को लेकर उप जिलाधिकारी सण्डीला नारायणी भाटिया ने गुरुवार को तीर्थ परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील, विकास, विद्युत और पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ उन्होंने तीर्थ क्षेत्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। हालांकि, तीर्थ विकास परिषद की ओर से संतों और अधिकारियों के बीच प्रस्तावित बैठक स्थल पर संबंधित अधिकारियों के नहीं पहुंचने से संतों में नाराजगी दिखाई दी। दरअसल, उप जिलाधिकारी कार्यालय सण्डीला की ओर से 18 अगस्त को जारी पत्र में क्षेत्राधिकारी हरियावां, खंड विकास अधिकारी कोथावां, सीएचसी अधीक्षक कोथावां, प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बेनीगंज समेत राजस्व विभाग के अधिकारियों को हत्याहरण तीर्थ की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए थे। पत्र में तीर्थ विकास परिषद द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान पर चर्चा प्रस्तावित थी। गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे उप जिलाधिकारी नारायणी भाटिया हत्याहरण तीर्थ परिसर पहुंचीं। उन्होंने सरोवर, परिसर, आसपास के क्षेत्र और आने-जाने वाले मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। पत्र में तीर्थ परिसर और सरोवर के आसपास गंदगी, नियमित सफाई कर्मियों की व्यवस्था न होने, सरोवर के जल के नियमित शोधन का अभाव, खराब पड़े हैंडपंप और पर्याप्त पेयजल व्यवस्था न होने जैसी समस्याएं उठाई गई थीं। इसके अलावा पर्व और मेलों के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल, तीर्थ क्षेत्र तथा एप्रोच रोड पर हाईमास्ट व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। परिषद ने तीर्थ परिसर में स्थायी सफाई व्यवस्था, नियमित जलशोधन तथा श्रद्धालुओं के लिए आरओ और वाटर कूलर लगाए जाने की मांग की है। तीर्थ विकास परिषद की ओर से संतों के साथ अधिकारियों की बैठक के लिए स्थायी व्यवस्था की गई थी। परिषद से जुड़े लोगों और संतों को उम्मीद थी कि निरीक्षण के बाद बैठक में कई दशक से चली आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा होगी और उनके समाधान की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। लेकिन परिषद के लोगों के मुताबिक बैठक में संबंधित अधिकारी नहीं पहुंचे। इससे संतों में नाराजगी देखने को मिली। महंत संतोष दास खाकी ने फोन वार्ता में कहा कि अधिकारियों को बैठक में शामिल होकर संतों की समस्याओं को सुनना और समझना चाहिए था। आने वाले समय में यहां रविवार का मेला भी आयोजित होना है। ऐसे में तीर्थ स्थल की व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हत्याहरण तीर्थ के विकास को लेकर परिषद जल्द ही आगे की रणनीति तय करेगी। जाइसका उद्देश्य तीर्थ स्थल का समुचित विकास कराने के साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और तीर्थ से जुड़े पुरोहितों की आय में वृद्धि के अवसर पैदा करना है। अब देखना यह है कि निरीक्षण और शासन-प्रशासन स्तर पर दिए जा रहे निर्देशों के बाद हत्याहरण तीर्थ की साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा जैसी वर्षों पुरानी समस्याओं का धरातल पर कितना समाधान हो पाता है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज
Hardoi, Hardoi | Aug 22, 2026
हमीरपुर में खुद की बनी मिठाई खाने से दुकानदार ने किया इंकार, टीम ने फिकवाई
Hardoi, Hardoi | Aug 21, 2026