सीतापुर में बच्चों ने किया ज़बरदस्त विरोध, DM ने लिया बड़ा एक्शन - अब स्कूलों में लगेगी 'मन की बात' पेटिका
सीतापुर | स्कूल ठीक करो अभियान | City News 24 LIVE
City News 24 LIVE के "स्कूल ठीक करो अभियान" का बड़ा असर सीतापुर में देखने को मिला है। यहाँ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने स्कूल की बदहाली, गंदे शौचालय और मिड डे मील की शिकायत को लेकर ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।
बच्चों के विरोध की खबर City News 24 Live पर चलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।
DM का बड़ा फैसला:
जिलाधिकारी महोदय ने कहा है कि -
1. अब जिले के हर सरकारी स्कूल में बच्चों के लिए 'मन की बात' पेटिका लगाई जाएगी, जिसमें बच्चे अपनी समस्या बेझिझक लिख सकेंगे।
2. हर स्कूल की दीवार पर CUG नंबर और अधिकारियों के नंबर लिखे जाएंगे ताकि बच्चे सीधे शिकायत कर सकें।
यह हमारे स्कूल ठीक करो अभियान की बहुत बड़ी जीत है। यह साबित करता है कि जब बच्चे बोलेंगे तो सिस्टम को सुनना पड़ेगा।
आपके जिले में भी स्कूल में ऐसी ही समस्या है तो हमें वीडियो भेजें - 8318890148
रिपोर्ट - पत्रकार रितेश पासी, City News 24 LIVE
#SchoolThikKaroAbhiyan #SitapurNews #SitapurDM #ManKiBaatPetika #CUGNumber #SarkariSchool #UPNews #CityNews24LIVE #RiteshPasi #Hardoi #Lucknow #BahujanSamajKiBulandAwaz
Hardoi, Hardoi | Aug 22, 2026