पटियाली: पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम ककराला में देवर ने भाभी को पीटा, सिर में आई गंभीर चोट
पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम ककराला में घरेलू विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी दुर्गा से मारपीट कर दी। घटना में दुर्गा के सिर में गंभीर चोटें आईं। शुक्रवार को वह पति रवि श्रीवास्तव के साथ थाने पहुंची और शिकायत दी। थाना प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।