बड़गांव: वनरक्षक पेपर लीक मामले में उदयपुर सहित 5 जिलों के 18 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल
राजस्थान एसओजी ने बनरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, जालौर व बालोतरा के 18 आरोपियों के खिलाफ बांसवाड़ा की एडीजे कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। सभी पर धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, आईटी एक्ट और परीक्षा अधिनियम की गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। प्रकरण की जांच एसओजी जयपुर द्वारा की जा रही है।