बड़गांव: जनजातीय क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने उदयपुर के खिलाड़ियों का किया अभिनंदन
ओलंपिक खेल लैकोज की आगरा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीत कर लौटी राजस्थान टीम में शामिल उदयपुर के खिलाड़ियों का जनजातीय क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने रविवार दोपहर 2:00 बजे अभिनंदन किया। कैबिनेट मंत्री श्री खराड़ी जी खेल छात्रावास पहुंचे तथा सभी खिलाड़ियों का ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।