बड़गांव: पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने सेक्टर 14 में पूर्व सांसद के आवास पर की प्रेस वार्ता, केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना
उदयपुर दौरे पर आए पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार सुबह सेक्टर-14 स्थित पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा के आवास पर प्रेसवार्ता की। पायलट ने केंद्र और राजस्थान सरकार पर वादाखिलाफी और विफलता का आरोप लगाते हुए पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की व संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की।