बड़गांव: उदयपुर में 27 केद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई नीट परीक्षा, 95.5 प्रतिशत रही उपस्थिति
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के माध्यम से मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 रविवार को उदयपुर के 27 परीक्षा केंद्रो पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इसमें 95.5% उपस्थिति दर्ज की गई ।जिला कलेक्टर नमित मेहता और जिला कलेक्टर प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने शहर के परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।