बड़गांव: उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना पुलिस और DST टीम ने 2 लाख की अवैध शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना पुलिस और DST टीम ने अवैध शराब तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 2 लाख रुपए की अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेलड़ीमाता निवासी प्रमोद सुहालका है, जो बोलेरो में पार्टीशन बनाकर शराब की तस्करी कर रहा था।