टीकमगढ़: करमासन घाट के पास सड़क हादसे में महिला घायल, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
करमासन घाट के पास एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। भेलसी गांव निवासी रामकली नाम की महिला अपने पति के साथ बाइक से टीकमगढ़ की ओर जा रही थी, रास्ते में करमासन घाट के पास अचानक उनकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया और बाइक कुत्ते से टकरा गई जिससे महिला बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।