टीकमगढ़: लिधौरा थाना क्षेत्र में महिला ने कीटनाशक दवा खाई, जिला अस्पताल में भर्ती
लिधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इलाके में आज एक महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि महिला अपने घर में थी तभी उसने धोखे से अपने ही घर में रखी हुई कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन महिला को जिला अस्पताल टीकमगढ़ लेकर आए जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।