लखीसराय: डीह पिपरिया गांव में किराना दुकान से 232 ग्राम गांजा के साथ दुकानदार गिरफ्तार,पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया
पुलिस ने डीह पिपरिया गांव से एक किराना दुकान से 232 ग्राम गांजा जब्त किया है. मामले में दुकानदार को गिरफ्तार कर मंगलवार अपराह्न 12.30 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस ने डीह पिपरिया गांव के रहने वाले रामबहादुर यादव के पुत्र दुकानदार रामसुंदर यादव को गिरफ्तार किया है. दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी परवीन कुमार अनुरंजन की उपस्थिति में कार्रवाई हुई.