महागामा: राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय डालावर में मंगलवार को बिना स्वेटर के पढ़ाई करने को विवश छात्र
दिसंबर महीना शुरू हो गया है। लेकिन जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्राओं को अब तक स्वेटर नहीं मिल पाया है जिसके कारण बच्चे कड़ाके की इस ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाने को विवश है चुकी आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और भी पड़ेगा लेकिन बच्चों को स्वेटर कब मिलेगा यह बताने वाला कोई नहीं है। ठंड बढ़ने के साथ-साथ बच्चे की भी परेशानी बढ़ने वाली है।