सिमडेगा: नगर परिषद के पास केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के विधायक के खिलाफ महिला कांग्रेस ने दिया धरना
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड पर राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाकर कांग्रेस विरोध जता रही है। 18 सितंबर को 11 बजे नगर परिषद के पास महिला कांग्रेस के द्वारा केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के विधायक के खिलाफ धरना दिया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि दोनों माफी नहीं मांगेंगे तब तक विरोध जारी रहेगा।