सिमडेगा: भुंडूपानी में पहाड़ से फिसलकर गिरा एक व्यक्ति, हालत हुई गंभीर
भुंडूपानी निवासी सुशील डुंगडुंग नामक व्यक्ति 18 सितंबर को 6 बजे गांव के पास पहाड़ पर किसी काम से गया था। अचानक पांव फिसलने से कह नीचे गिर गया। जिससे उसे कई जगह चोट लगी। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।