सिमडेगा: सिमडेगा थाना स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में अनंत चतुर्दशी के मौके पर भगवान अनंत की सामूहिक पूजा की गई।
अनंत चतुर्दशी के मौके पर सिमडेगा थाना स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में मंगलवार को सामूहिक रूप से भगवान अनंत की पूजा की गई। इस मौके पर पुजारी सोमनाथ मिश्रा के द्वारा सामूहिक रूप से पूजा कराया। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की अनंत पूजन करने से परिवार में सुख समृद्धि एवं व्यक्ति स्वस्थ रहता है इस मौके पर बारिश के बावजूद काफी संख्या में श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ा।