सिमडेगा: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सदर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सिमडेगा सदर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि रक्त की कमी को ध्यान में रखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए ताकि मरीज को रक्त मिल सके।