सिमडेगा: सिमडेगा कांग्रेस द्वारा केंद्रीय रेल राज्य मंत्री एवं शिवसेना नेता के बयान के खिलाफ पुतला फूंका
कांग्रेसी नेता राहुल गांधी पर केंद्र रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं शिवसेना नेता संजय गायकवाड द्वारा दिए बयान के खिलाफ मंगलवार को सिमडेगा कांग्रेस ने झूलन सिंह चौक में पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की ने कहा कि राहुल गांधी पर जिस प्रकार से बयान दिए गए हैं जिससे कांग्रेस आक्रोशीत है और जब तक वे दोनों इस्तीफा नहीं देते तब तक विरोध जारी रहेगा।