सिमडेगा: कोनपाला में पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने जहरीली कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
कोनपाला निवासी गोरेती सोरेन नामक महिला का उसके पति के साथ मंगलवार की देर रात किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिससे गुस्सा कर वह अपने कमरे में चली गई, और जहरीले कीटनाशक खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे कुछ देर के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी,तब उसके परिजनों ने उसके कीटनाशक खाने की बात जानी। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।