डोलरिया: सुपरली के किसान ने अनाज के दानों से बनाए BRICS नेताओं के पोर्ट्रेट
सुपरली निवासी किसान कलाकार योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS सम्मेलन के लिए अनाज के दानों से विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के पोर्ट्रेट तैयार किए हैं। शनिवार को तैयार की गई इन कलाकृतियों में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित कई प्रमुख नेताओं के चित्र शामिल हैं।