जगदलपुर: बस्तर चेंबर्स ऑफ कॉमर्स भवन में पत्रकारिता एवं इससे जुड़ी चुनौतियों पर परिचर्चा आयोजित
बस्तर जिला पत्रकार संघ की ओर से वर्तमान दौर में पत्रकारिता एवं इससे जुड़ी चुनौती विषय पर परिचर्चा का आयोजन मंगलवार को दोपहर 2 बजे से चेंबर भवन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देश के जाने माने पत्रकार पी. साईनाथ नई दिल्ली थे। कार्यक्रम्र की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने की।