जगदलपुर: गीदम रोड स्थित जिया डेरा पहुंची मां दंतेश्वरी की डोली और छत्र, महापौर संजय पांडे ने किया स्वागत
बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव के मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने मंगलवार शाम 5:30 बजे दंतेवाड़ा मंदिर से दंतेश्वरी माता का छत्र शहर के गीदम रोड स्थित जिया डेरा पहुंचा। जहां शहर के प्रथम नागरिक महापौर संजय पांडे ने माई जी की डोली और छत्र का स्वागत परंपरागत तरीके से किया। महापौर संजय पांडे ने विधि विधान से माई जी डोली और छत्र का स्वागत किया।