कुंडा: भोला का पुरवा गाँव में चोरी के विरोध पर बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या
हथिगवां क्षेत्र के भोला का पुरवा गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला फुलझरिया की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सीओ ने सोमवार शाम 5 बजे बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है।