बड़ौत: बिनौली पुलिस ने एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद
Baraut, Bagpat | Mar 11, 2025 थाना बिनौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अवैध मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 2:15 बजे बताया कि आरोपी फरमान पुत्र सत्तार निवासी कुरमाली शामली हाल निवासी शेखपुरा बिनौली के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।