बड़ौत: बड़ौत क्षेत्र के गांव में प्रेमी युगल की हत्या मामले में लड़की के पिता समेत 2 गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद
Baraut, Bagpat | Mar 10, 2025 बड़ौत क्षेत्र के गांव में रविवार को प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। जिस पर लड़की के परिजनों ने गुस्से में आकर दोनों की पिटाई की और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद लड़की के पिता को छोड़कर अन्य आरोपी फरार हो गए थे। बड़ौत पुलिस ने मामले में लड़की के पिता और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया। रस्सी भी बरामद की गई।