बड़ौत: दोघट और बिनौली थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 6 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में किया पेश
Baraut, Bagpat | Mar 11, 2025 अदालत के आदेश की अवहेलना मामले में बिनौली पुलिस ने 2 और दोघट पुलिस ने 4 वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। बागपत पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे बताया कि दोघट, कान्हड़, हिम्मतपुर सूजती, बामनौली, पिचौकरा व शाहपुर बाणगंगा निवासी 6 वारंटी आरोपी काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। जिनके अदालत से वारंट जारी हुए थे।