बड़ौत: दौझा निवासी आरोपी को गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया गया, 8 के खिलाफ दर्ज है मुकदमा
Baraut, Bagpat | Mar 11, 2025 बिनौली पुलिस ने बताया कि 19 फरवरी को दौझा गांव निवासी फिरोज ने तहरीर देकर बताया कि 8 आरोपी यामीन, रहमान, शोएब, मोंटी, खलील, सम्मे व 2 अज्ञात ने लाठी डंडों व सरिया से उसके भाई नहीम के साथ मारपीट की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में वांछित आरोपी शोएब पुत्र अफसर निवासी दौझा को गिरफ्तार कर लिया।