बड़ौत: किरठल गांव में 5 किसानों के नलकूपों में अज्ञात चोरों ने कुंबल लगाकर हजारों रुपए का कीमती सामान किया चोरी
Baraut, Bagpat | Mar 11, 2025 किरठल निवासी पीड़ित किसान गय्यूर ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि अज्ञात चोरों ने रात्रि में 5 नलकूपों में कुंबल लगाकर कीमती सामान चोरी कर लिया। जिनमें किसान जलसु, दिलशेर, बशिरू, रहिसू व गय्यूर के नलकूपों से विद्युत केबल, स्टार्टर, कटआउट आदि हजारों रुपए का कीमती सामान चोरी कर लिया गया। किसानों की सूचना पर रमाला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।