बड़ौत: न्यू आदर्श नगर बड़ौत निवासी व्यक्ति पर जानलेवा हमला और गाड़ी क्षतिग्रस्त करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Mar 10, 2025 गांगनौली निवासी गौरव राठी ने 8 मार्च को बड़ौत थाने पर तहरीर दी कि 6 नामजद व अन्य अज्ञात लोगों ने उसके ताऊ ओमपाल सिंह निवासी न्यू आदर्श नगर निकट बिनौली रोड रेलवे फाटक बड़ौत के साथ जान से मारने की नीयत से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। आरोपी अंकुर पुत्र राजवीर निवासी गांगनौली व मनीष अहलावत निवासी मेरठ को गिरफ्तार किया गया है।