कुंडा: नारियावां में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
महेशगंज स्थित नारियवां गाँव में सोमवार रात विजय सरोज (30) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने पूर्व के विवाद को लेकर गाँव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार शाम 5 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और निष्पक्ष जाँच का भरोसा दिलाया है। मृतक टाइल्स मिस्त्री था।