बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम ने प्राथमिक विद्यालय गोंदीपुर में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की
01अप्रैल 10 बजे सदर विधायक पलटू राम ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गोंदीपुर में आयोजित कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस अवसर पर जिला अधिकारी पवन अग्रवाल , जिला उपाध्यक्ष भाजपा बृजेन्द्र तिवारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलरामपुर शुभम शुक्ला, संदीप उपाध्याय एवं अन्य ग्रामवासी लोग अभिभावक गणमौजूद रहे।