बलरामपुर: राणा सांगा पर टिप्पणी के विरोध में क्षत्रिय एकता मंच ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
1 अप्रैल मंगलवार 11:00 बजे क्षत्रिय एकता मंच द्वारा कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राणा सांगा पर टिप्पणी के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में क्षत्रीय एकता मंच द्वारा जन भावना एवं जनाक्रोश को ध्यान में रखते हुए सपा सांसद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन देने में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।