शेखपुरा: टाउन थाने की पुलिस ने कॉलेज मोड़ के समीप आर्म्स और शराब को लेकर चलाया विशेष छापेमारी अभियान 200 वाहनों की हुई जांच
शेखपुरा टाउन थाने की पुलिस ने कॉलेज मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आर्म्स और शराब को लेकर विशेष निगरानी की गई। थाना अध्यक्ष के निर्देश पर चले अभियान में करीब 200 से ज्यादा वाहनों की जांच की गई । इसके साथ ही बिना कागजात के चलने वाले वाहन चालकों को कड़ी हिदायत दी गई है।