सेवा की कहानी, लाभार्थी की जुबानी।
मुश्किल समय में मिली आर्थिक सहायता बनी सहारा।
ग्राम सल्फीपदर, लंजोड़ा पंचायत निवासी अहिल्या नेताम को प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के अंतर्गत ₹5 हजार की सहायता राशि प्राप्त हुई। अहिल्या ने बताया कि इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने बच्चे के ऑपरेशन में किया। कठिन समय में मिली यह सहायता उनके परिवार के लिए बड़ी राहत बनी।
वहीं महतारी वंदन योजना के तहत हर माह मिलने वाली ₹1 हजार की सहायता राशि से परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में मदद मिल रही है। बच्चों की जरूरतों, घर की सब्जी सहित छोटे-मोटे घरेलू खर्चों में यह राशि उपयोगी साबित हो रही है।
अहिल्या नेताम ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari