सेवा और प्रतिभा को मिला सम्मान
सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत लंजोड़ा के सल्फीपदर स्थित आँगनबाड़ी केंद्र में आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उनके सेवाभाव, समर्पण और योगदान के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवा भाव को सम्मान देने के साथ बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari