जल संरक्षण का संकल्प, हरियाली का संदेश।
सेवा संकल्प अभियान के तहत बांडापारा, केशकाल में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान टेल एंड तक पानी के प्रेशर की जांच की गई, ताकि जलापूर्ति की स्थिति का जायजा लिया जा सके। इसके साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने जल संरक्षण की शपथ ली तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जल की हर बूंद का संरक्षण और प्रकृति की हरियाली को बढ़ावा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनभागीदारी के साथ जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari