लखीसराय: जिला परिवहन विभाग ने हेलमेट जांच अभियान में 66 हजार रुपये जुर्माना वसूला
लखीसराय। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को विद्यापीठ से बायपास रोड मोड़ तक विशेष हेलमेट जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। शनिवार की दोपहर 2,24 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह अभियान जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में चलाया गया।