देवबंद: पत्रकारों के साथ अभद्रता करने के विरोध में रोहाना टोल प्लाजा पर पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने किया धरना प्रदर्शन
देवबंद के पत्रकारों के साथ टोल कर्मियों द्वारा की गई अभद्रता के मामले में पत्रकारों और सामाजिक व किसान संगठनों ने रोहाना टोल पर कब्जा करते हुए रविवार को जमकर हंगामा किया। और दोनों और के टोल फ्री करा दिए। सूचना पर मोके पर पहुंचे एसडीएम परमानंद झा और सीओ व्योम बिंदल ने सामाजिक संगठनों से वार्ता की और मामले को शांत कराया।