देवबंद: नागल में राजस्व विभाग के कार्यालय पर भाकियू रक्षक कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, किसानों के शोषण का लगाया आरोप
नागल क्षेत्र के किसानों के उत्पीड़न को लेकर भाकियू रक्षक के कार्यकर्ताओं ने संगठन के जिला प्रभारी रविंद्र उर्फ काका के नेतृत्व में राजस्व विभाग के नागल कार्यालय पर पहुंचकर नारेबाजी की। इस दौरान संगठन के जिला प्रभारी ने कहा कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों के द्वारा कार्यालय पर प्राइवेट कर्मचारी रखे हुए है।