नौगढ़: नौगढ़ में 99 शिकायतें आईं, 97 पर कार्रवाई बाकी; डीएम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
नौगढ़। तहसील सभागार में डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन आज शनिवार दोपहर 02 बजे को सम्पन्न हुआ। इस दौरान कुल 99 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें महज 2 का मौके पर निस्तारण हो सका। कम निस्तारण पर डीएम ने तहसील दिवस को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए लंबित मामलों को एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए।