कोतवाल समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग में शामिल करने की वर्षों पुरानी मांग पर अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य की पहल रंग लाई है। मध्यप्रदेश शासन ने समाज के नृवंशविज्ञान तथा सांस्कृतिक, सामाजिक व आर्थिक स्थिति के समग्र आकलन के लिए विशेष अध्ययन प्रारंभ कर दिया है। इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के पांच जिलों से आए समाज के प्रतिनिधियों ने सेंधवा पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य का गर्मजोशी के साथ स्वागत व सम्मान किया। ऐसी ही अंचल की बेबाक खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #SendhwaNews #BarwaniNews #AntarsinghArya #NimadNews