बिजनौर: बिजनौर में किरतपुर पुलिस ने ट्राली चोरी के मामले में मर्चेंट नेवी के जवान को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Nov 10, 2026 बिजनौर में किरतपुर पुलिस ने नए गांव से चोरी हुई ट्राली के आरोप में रितिक नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस लाइन में बताया कि रितिक ने अपने साथी हनी और अन्य एक साथी के साथ मिलकर ट्रॉली चोरी की थी। जो किरतपुर के ईंट भट्टे के पास से बरामद हुई है। ट्रॉली के साथ एक ट्रैक्टर भी बरामद किया गया है।