कतरीसराय: कतरीसराय में 20 भूमिहीन महादलित परिवारों के बीच आवासीय भूखंड का पर्चा वितरण किया गया
कतरीसराय: प्रखंड क्षेत्र के अहियाचक एवं कतरीडीह गांव के भूमिहीन महादलित परिवारों के लिए मंगलवार का दिन खुशी लेकर आया। विभागीय निर्देश के आलोक में आयोजित कार्यक्रम में कुल 20 लाभुकों के बीच आवासीय भूखंड का वासीगत पर्चा वितरित किया गया।