ब्यौहारी: ब्यौहारी नगर में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
ब्यौहारी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को ब्यौहारी नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। यात्रा के दौरान लोगों में उत्साह और देशप्रेम का माहौल नजर आया। नागरिकों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।वीडीओ बुधवार शाम 6 बजे सामने आया है।