पोषण माह के समापन अवसर पर आज जिला प्रोग्राम कार्यालय, मुंगेर द्वारा संग्रहालय परिसर में पोषण मेला एवं पोषण रेसिपी व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर जिले की सभी बाल विकास परियोजनाओं की आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा स्थानीय एवं पौष्टिक (श्री अन्न) खाद्य पदार्थों से तैयार विभिन्न पोषण रेसिपी एवं व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अजित कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. राजू, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक, महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान आईटीसी, मुंगेर के सहयोग से आकर्षक रंगोली भी बनाई गई।
इस अवसर पर पोषण के महत्व, संतुलित आहार, स्थानीय एवं पौष्टिक (श्री अन्न) खाद्य पदार्थों के उपयोग तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा तैयार विभिन्न पोषण रेसिपी व्यंजनों का प्रदर्शन करते हुए उनके पोषण संबंधी महत्व की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने दैनिक जीवन के खान-पान में श्री अन्न सहित स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि श्री अन्न स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अत्यंत ही महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ है, जिसे हम सभी को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। मौके पर PMMVY, MKUY एवं पोषण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली परियोजनाओं के आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से “कुपोषण मुक्त मुंगेर” के संकल्प को मजबूत करते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
#BiharGovernment
#CMSamrat
#samratchoudhary
#samratforbihar
11 views | Munger, Bihar | Oct 8, 2026