संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत संग्रामपुर बाजार स्थित मौनी महादेव मंदिर के निकट बुडको द्वारा प्रस्तावित नाला निर्माण कार्य को लेकर आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रस्तावित नाला निर्माण स्थल एवं आसपास की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों से कार्य की प्रगति एवं निर्माण से जुड़े आवश्यक बिंदुओं की जानकारी ली। मौके पर अपर समाहर्ता सुमन कुमार साह, तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी महेश कुमार, बुडको के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सहित अन्य उपस्थित थे।
इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा नाला निर्माण से संबंधित कुछ आपत्तियां एवं समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी गईं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की बातों पर उनसे संवाद कर उनकी आपत्तियों का समाधान किया। इसके उपरांत उन्होंने बुडको के संबंधित अधिकारियों को नाला निर्माण का कार्य तत्काल प्रारंभ करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं आमजन की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विकास कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए प्रशासन एवं आमजनों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में सभी लोगों का सहयोग जिला प्रशासन को अपेक्षित है, ताकि कोई भी विकास कार्य बाधित न हो और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने का भी निर्देश दिया।
#BiharGovernment
#CMSamrat
#samratchoudhary
#samratforbihar
Munger, Bihar | Oct 7, 2026