टीकमगढ़: आरटीओ ने नए बस स्टैंड पर यात्री बसों की चेकिंग की, 4 बसों से सीटें जब्त, 1 का फिटनेस रद्द
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार आज आरटीओ मनोज तेहहगुरिया द्वारा स्थानीय नए बस स्टैण्ड पहुंचकर यात्री बसों की चैंकिंग की गई। चैकिंग के दौरान उन्होंने बसों में आपातकालीन द्वार, बसों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा आवश्यक निर्देश दिए।4 बसों से सीटों को जप्त किया गया एवं एक बस का फिटनेस रद्द किया गया।