टीकमगढ़: भगवा रोड पर चार पहिया वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
भगवा रोड पर एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। रामसिंह लोधी निवासी नारायणपुर गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से अपने गांव से छतरपुर जा रहा था रास्ते में भगवा रोड पर चार पहिया वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।