हाईकोर्ट के सख्ती के बाद भी बीच सड़क मे केक काटते और आतिशबाजी करते हुए तहसीलदार , नियम की उड़ी धज्जियां
छत्तीसगढ़ में कानून का राज कायम करने वाले ही जब कानून तोड़ने लगें तो सवाल उठना लाजमी है. ताजा मामला अभनपुर (रायपुर) तहसील का है, जहां के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का एक रील सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. अफसर साहब ने सड़क को ही अपना प्राइवेट फार्म हाउस बना लिया और बीच सड़क गाड़ी लगाकर जन्मदिन का जश्न मनाने लगे
#raipurnews #RaipurChhattisgarh #raipur #chhattisgarhlaw